वन्य जीव संरक्षण का संदेश, बच्चों ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर के मार्गदर्शन में सोमवार को सारनाथ वन विश्राम एवं मिनी जू कॉम्प्लेक्स में वन्य प्राणी सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) के तहत जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। वन विभाग, महाबोधि इंटर कॉलेज, सीआरपीएफ और सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त आयोजन में बच्चों ने वन्य जीव व पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए।
रैली मिनी जू परिसर से म्यूजियम और डियर पार्क तक निकाली गई। इसके बाद मुख्य अतिथि सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान (उत्तर प्रदेश) से जुड़े अनिल कुमार सिंह ने वृक्षारोपण की शुरुआत की। वन विभाग के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने छायादार व फलदार पौधे लगाए। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पौधों को लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल कर उन्हें जीवित रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मदन लाल चौरसिया (उपाध्यक्ष, सृजन संस्था), रविंद्र यादव (क्षेत्रीय वन अधिकारी, सारनाथ), अमित कुमार दुबे (उपक्षेत्रीय वन अधिकारी, सारनाथ), महाबोधि इंटर कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी तथा सीआरपीएफ के निरीक्षक निरंजन कुमार सिंह और उपनिरीक्षक ए.के. पाण्डेय सहित जवान मौजूद रहे। अंत में सभी को पर्यावरण संरक्षण और कम से कम एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई गई।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *