पवन कुमार लखीमपुर तहसील
Md न्यूज़
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर फरधान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निराला तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया।इस दौरान उन्होंने इच्छुक पुलिसकर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के लिए दान किया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार रक्तदान करने की अपील की।

6 views
