प्रो. राजनाथ बने डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य नामित

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. राजनाथ को डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ की कार्यपरिषद का सदस्य नामित किया गया है।
डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 की धारा 14(1)(छ) के अंतर्गत कुलाध्यक्षा द्वारा यह नामांकन किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश की ओर से 30 सितम्बर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
प्रो. राजनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के साथ-साथ विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यपरिषद के सदस्य के रूप में उनका नामांकन उनके शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का सम्मान माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. राजनाथ को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव और विशेषज्ञता से डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को भी लाभ मिलेगा।
नामांकन की अवधि पत्र जारी होने की तिथि से दो वर्ष अथवा अग्रिम आदेश तक, जो भी पहले हो, निर्धारित की गई है।
इस सूचना पर कुलानुशासक प्रो जितेन्द्र कुमार,प्रो महेन्द्र पाण्डेय,प्रो दिनेश कुमार गर्ग सहित विश्वविद्यालय परिवार ने हर्षित होकर बधाई दिया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *