सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान

वाराणसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 27 सितंबर को लंका स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से वॉकाथॉन निकाला गया, जिसमें बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने बीएचयू गेट और रविदास गेट होते हुए जागरूकता संदेश दिया।
1 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव, ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक कार्यप्रणाली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख अनगद प्रसाद यादव के मार्गदर्शन एवं सतर्कता अधिकारी दिवाकर मित्र के समन्वय में हुआ। क्षेत्रीय कार्यालय व विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *