वृद्धाश्रम में रोटरी क्लब वाराणसी वरुणा ने बांटे फल-मिष्ठान

वाराणसी रोटरी क्लब वाराणसी वरुणा की ओर से रविवार को सारनाथ स्थित वृद्धा आश्रम में सेवा एवं स्नेह का संदेश देते हुए फल और मिष्ठान का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
इस अवसर पर क्लब के प्रेसिडेंट बी.एन. दुबे, सेक्रेटरी एडवोकेट अजीत मौर्य, चार्टर प्रेसिडेंट अली जाफर, पद्मभूषण मंगला कपूर सहित सम्मानित सदस्य सतीश सेठ, सत्यम कसेरा, शकुन्तला, गीता और मनोज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आश्रम के प्रबंधक ओमप्रकाश एवं डॉ. एस.के. पाण्डेय की भी मौजूदगी रही।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज के बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनकी जरूरतों में सहभागी बनना सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *