
रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख
MD NEWS बहुआयामी समाचार
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सैयद बाबा के पास तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे समाजसेवी ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान खटौली निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामनाथ, शाह निवासी आशीष पुत्र इंद्रजीत और पंकज पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक पंकज की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अरविंद और आशीष का उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। हालांकि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और पिकअप वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
राधानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
