
गोण्डा (गौरा) – बहुउद्देशीय सेवा शिविर गौरा विधान सभा के विकास खंड बभन जोत व छपिया में एक ही छत के नीचे मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की सुविधा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास खण्ड बभनजोत, व छपिया जनपद गोण्डा में “सेवा सेतु अभियान—सेवा के दीप से समृद्धि का संकल्प” के अंतर्गत बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्देश्य “स्वच्छ गोण्डा, सुन्दर गौरा , विकसित भारत एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश” के संकल्प को साकार करना है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय जनता को विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं से संबंधित आवेदन, पंजीकरण एवं आवश्यक सेवाओं के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। इस बहुउद्देशीय सेवा शिविर का मुख्य अतिथि माननीय प्रभात वर्मा, विधायक—गौरा विधानसभा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में नीरज पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि,लक्ष्मण प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी, बभनजोत ,सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन-जन का आशीर्वाद, विकास की नई उड़ान” की भावना के साथ आयोजित यह अभियान शासन की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इस अभियान की जानकारी दें। अभियान : सेवा सेतु अभियान
संकल्प : सेवा के दीप से समृद्धि का संकल्प संदेश : जन-जन का आशीर्वाद, विकास की नई उड़ान लायेगी इस अवसर पर सोहरथ प्रसाद वर्मा, अरुण प्रकाश मंडल अध्यक्ष , ,मधुप सिंह ,डॉक्टर अंजलि ,डा०सौम्या पांडे ,समाज कल्याण अधिकारी,राजेन्दर वर्मा, राम अभिलाख वर्मा,जे ई राम लाल पटेल, बीडीओ छपिया, अरविन्द चौधरी सहायक विकाश अधिकारी छपिया,राम चन्दर वर्मा, भूपेश मिश्रा, राम तिरथ वर्मा, सुनील वर्मा, विक्रम , वेद प्रकाश शुक्ला, सहीत अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे ।

