MD NEWS बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी। आपको बता दूं पूरा मामला विकास खंड नकहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव का है । जहां पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। जहां पर 11000 की लाइन का ट्रांसफर गिरने की कगार पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया मगर बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशित होने के बाद S D O साहब नींद से जागे और तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया की 2 दिन के अंदर ट्रांसफार्मर सही करवा देंगे। उसके बाद एस डीओ साहब फिर से कुंभकरण की नींद सो गए या फिर बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली विभाग जानकर भी अनजान बना है या फिर बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है आखिरकार कौन होगा इसका जिम्मेदार। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी।
