

गोण्डा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसानों ने उन्हें याद किया । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गोंडा के जिला अध्यक्ष बंसराज वर्मा के साथ किसानों ने महात्मा टिकैत के खेती और फसलों के सही दाम के लिए किए गए संघर्ष को भी याद किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला कार्यालय रामापुर श्याम में महात्मा टिकैत के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके हलवा वितरण किया गया। उसके बाद सभी पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर चंदन और कटहल का पौधा लगाया।
जिला अध्यक्ष बंसराज वर्मा ने आए हुए सभी सम्मानित लोगों को पदाधिकारी को बताया कि बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे । उन्होंने जीवन भर किसानों के हित में संघर्ष किया। किसानों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध भी किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने महात्मा टिकैत अमर रहे ,भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, चौधरी राकेश टिकैत जिंदाबाद , पदाधिकारियों ने कहा जिला अध्यक्ष आप संघर्ष करें हम आपके साथ हैं का जय घोष किया ।
इस अवसर पर वंश राज वर्मा, हरिभान यादव, राज दत्त वर्मा, गुड्डू यादव विक्रम पटेल ,रमाशंकर ,सतीश चंद्र, जैसराज ,शब्बीर अली , नूर मोहम्मद, मोहम्मद अयूब, बच्छराज वर्मा , रामदल, मनोज कुमार ,राम अवतार, शिवराम वर्मा, वंशराज पटेल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

