मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला में पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. यशवंत सिंह ने रोडवेज बस सेवा का उद्घाटन किया। काफी समय से ग्राम चुड़ियाला, घटायन सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण दिल्ली तक रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री डॉ. यशवंत सिंह के प्रयास से बस सेवा शुरू की गई है। यह रोडवेज बस दिल्ली से मेरठ, मवाना, बहसूमा, मीरापुर होते हुए चुड़ियाला और घटायन तक जाएगी। तथा इसी मार्ग से वापस दिल्ली पहुंचेगी। बस सुबह करीब 7 बजे तथा शाम करीब 6 बजे ग्राम चुड़ियाला में उपलब्ध होगी। रोडवेज बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को दिल्ली, मेरठ सहित अन्य स्थानों पर आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू कराने के लिए पूर्व मंत्री डॉ. यशवंत सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में जेनेंद्र कनेडी प्रधान राहुल कुमार, शिवकेश, अशोक कुमार, धर्मेंद्र, अवनीश कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद, राजू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *