
MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
बहुआयामी समाचार
महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा -बिसलहिया के पास ट्रक और बाइक के बीच मंगलवार को जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से हादसे का शिकार हुए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान तथा हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।
इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
