रिपोर्टर जे पी सिंह एम डी न्यूज़ अलीगढ

इगलास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज इगलास ब्लॉक परिसर में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री राजकुमार सहयोगी रहे। उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य पर चर्चा की।

समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. अंबिका चौधरी, सचिव श्रीमती कल्पना शर्मा, खंड विकास अधिकारी श्री चैतन्य कुमार पाठक, परियोजना की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, मुख्य सेविका नीता चौधरी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने महिला एवं बाल विकास से जुड़े कार्यों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी भूमिका को लेकर सहभागिता की। समारोह में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

