
विधायक बब्बू भैया ने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने नगर पालिका परिषद दातागंज स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विधायक बब्बू भैया ने सबसे पहले गोमाता का पूजन-अर्चन किया और अपने हाथों से हरा चारा व गुड़ खिलाया। इसके बाद उन्होंने गौशाला परिसर का भ्रमण कर गोवंश के रखरखाव, खानपान, पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।विधायक ने कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण हमारी संस्कृति एवं परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गौशाला में संरक्षित गोवंश को पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल, मौसम के अनुकूल सुरक्षित आश्रय और नियमित चिकित्सीय देखभाल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गोवंश की देखभाल में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने नगरवासियों से भी गोसेवा और गोवंश संरक्षण के कार्य में सहयोग करने की अपील की। विधायक ने कहा कि गोवंश की बेहतर देखभाल के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी चाहिए।इस अवसर पर नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
