
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज,118 फील्ड ट्रेनर्स को दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
बदायूं: 06 अक्टूबर।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के क्रम में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय ने निर्देश पर जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों तथा फील्ड ट्रेनर्स का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स ने अधिकारियों एवं फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान गणना में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों का अवलोकन कराया गया तथा गणना कार्य के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने जनगणना कार्य की गोपनीयता एवं संवेदनशीलता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि गणना कर्मियों द्वारा किसी भी व्यक्ति से कोई दस्तावेज अथवा कागज नहीं मांगा जाएगा। जनपद में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए तीन मास्टर ट्रेनर्स नामित किए गए हैं,

जिनके माध्यम से 118 फील्ड ट्रेनर्स को तीन बैचों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।अपर जिलाधिकारी ने सेल्फ एन्युमेरेशन (स्व-गणना) को अधिकाधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए बताया कि बदायूं सहित उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की अवधि 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। उन्होंने आमजन से जनगणना-2027 में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्व-गणना सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने तथा जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की।इस अवसर पर उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, बीएसए, डीपीआरओ, डीआईओएस तथा डीआईओ एनआईसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।—-
