कानपुर। गीता नगर क्रॉसिंग के पास मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह समेत अन्य समाजवादी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया।
धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारे लगाए। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड कानपुर ग्रामीण एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी पटेल पवन हिंदुस्तानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed