पवन कुमार लखीमपुर तहसील

Md न्यूज़
थाना खीरी क्षेत्र में ओयल रेलवे हाल्ट से हरगांव स्टेशन की ओर करीब 50 मीटर दूर पड़ा मिला शव, पहचान का प्रयास जारी
खीरी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे ओयल रेलवे हाल्ट से लगभग 50 मीटर आगे हरगांव स्टेशन की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना खीरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि रेल दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने शव का फोटो खींचकर आसपास के लोगों को दिखाया तथा ग्राम प्रधान को भी भेजा लेकिन देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
