

कानपुर में एक थाई महिला से शादी रचाकर 60 लाख रुपये ठगने और रकम वापस मांगने पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के दबाव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
पीड़ित महिला ने अनवरगंज निवासी मोहम्मद इरफान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और फिर व्यापार बढ़ाने के नाम पर उससे किस्तों में लगभग 60 लाख रुपये ले लिए
महिला को बाद में पता चला कि आरोपी मोहम्मद इरफान पहले से ही शादीशुदा है और उसने सच्चाई छिपाकर शादी की थी
पीड़िता ने अपने 60 लाख रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे देने के बजाय उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया
पीड़िता ने एडीसीपी से मुलाकात कर शादी की तस्वीरें, वित्तीय लेन-देन के प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज सौंपे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है
