हरदोई……..सांडी। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर चौधरियापुर के पास एचटी लाइन का तार टूटकर सड़क किनारे गिर गया। इसकी चपेट में आने से दुधिया गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।गांव मदारपुर निवासी गौरीशंकर (45) दूधिया है। रविवार सुबह वह साइकिल से दूध लेकर कस्बे की तरफ आ रहा था। रास्ते में चौधरियापुर के पास सड़क किनारे एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था।तार की चपेट में आने से गौरी शंकर करंट लगने से झुलस गया। राहगीरों ने उसे तड़पता देख, डंडे के सहारे तार हटाकर उसे बचाया। राहगीरों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *