*फतेहपुर के चर्चित मिष्ठान प्रतिष्ठान में बड़ी लापरवाही का आरोप*

रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख 

MD NEWS बहुआयामी समाचार 

फतेहपुर :  जिले के मलवां क्षेत्र स्थित चर्चित मिष्ठान प्रतिष्ठान ‘मोहन पेड़ा’ में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार,बताया जा रहा चाय पीने पहुंचे एक ग्राहक ने दुकान के काउंटर पर रखी मिठाइयों के बीच चूहे को घूमते देखा। यह नजारा देखकर ग्राहक हैरान रह गया।
 आरोप है कि शिकायत करने पर कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय हंसकर टाल दिया। चूहे को तो भगा दिया गया, लेकिन जिस मिठाई पर चूहा घूम रहा था, उसे बिक्री के काउंटर से नहीं हटाया गया।
अब सवाल यह है कि आखिर ग्राहकों की सेहत की जिम्मेदारी किसकी है?
बड़े नाम और शुद्धता के भरोसे मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ ऐसी कथित लापरवाही चिंता का विषय है।
स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगा?

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *