हिंदू जनजागृति समिति ने देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर कराया सामूहिक शस्त्रपूजन

वाराणसी। विजयादशमी के अवसर पर हिंदुओं में शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर सामूहिक शस्त्रपूजन का आयोजन किया गया। वाराणसी, गाजीपुर और लखनऊ में भी पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गुजराती समाज के अध्यक्ष अनिल भाई शास्त्री, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, मारवाड़ी युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम जालान, अखिल भारतीय न्यास समिति के महामंत्री राजेश सेठ, रामकटोरा राम जानकी सेवा समिति के महामंत्री राजन राय, चौरसिया व्यापार मंडल के महामंत्री सुजीत चौरसिया, डॉ. अजय जायसवाल, सोनराज सिंह, श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा और समिति के राजन केशरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *