
UP चुनाव 2027 में कांग्रेस-सपा गठबंधन की सीट शेयरिंग बैठक, OBC वर्ग को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए – अशोक विश्वकर्मा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस आलाकमान की हुई महत्वपूर्ण बैठक का स्वागत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष OBC विभाग AICC एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि इस बार गठबंधन में OBC समाज को सम्मानजनक सीटें मिलनी ही चाहिए।
अशोक विश्वकर्मा ने कहा, “आदरणीय प्रियंका गांधी जी ने UP के नेताओं के साथ 3 घंटे बैठक कर 175 सीटों पर मंथन किया। पार्टी ने 100 सीटों को Category-A में रखा है। हमारी मांग है कि 125-150 सीटों के दावे के साथ-साथ OBC, अतिपिछड़ा और विश्वकर्मा समाज के मजबूत कार्यकर्ताओं को भी टिकट दिया जाए।”
उन्होंने कहा, “2024 लोकसभा में INDIA गठबंधन ने UP में शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए सपा-कांग्रेस को मिलकर ही BJP को हराना होगा। लेकिन कांग्रेस को 60 सीटों में समेटने की बात गलत है। UP में कांग्रेस का जनाधार पूरे 403 सीटों पर है।”
विश्वकर्मा ने मांग की कि वाराणसी-चंदौली सहित पूर्वांचल की OBC बहुल सीटों पर कांग्रेस अपने पारंपरिक वोट बैंक और विश्वकर्मा समाज के संगठन को देखते हुए प्रत्याशी उतारे। “हमारा संगठन जमीनी स्तर पर दिन-रात काम कर रहा है। OBC समाज को हिस्सेदारी नहीं मिली, तो गठबंधन का PDA नारा अधूरा रहेगा।”
