
विजयादशमी पर देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर हुआ सामूहिक शस्त्रपूजन
वाराणसी। हिंदू जनजागृति समिति की ओर से विजयादशमी के अवसर पर हिंदुओं में शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 150 से अधिक स्थानों पर सामूहिक शस्त्रपूजन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश में चार स्थानों पर पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शस्त्रपूजन के महत्त्व की जानकारी देने के साथ विधिवत पूजन और मां दुर्गा की आरती की गई। इसके बाद सामूहिक नामजप और हिंदू राष्ट्र की प्रतिज्ञा ली गई। आयोजकों ने मां दुर्गा से सभी में शौर्य जागृत करने और राष्ट्र स्थापना के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देने की प्रार्थना की।
7 views
