
सेवा और मानवता की मिसाल बने डंपी तिवारी बाबा, मुन्ना लाल चौहान को निःशुल्क भेंट की सेंसरयुक्त छड़ी
वाराणसी। मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा के आवास मां वाला धाम कॉलोनी में सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए दृष्टिबाधित मुन्ना लाल चौहान को निःशुल्क सेंसरयुक्त छड़ी प्रदान की गई। मुन्ना लाल चौहान पुत्र मेवा लाल चौहान, ग्राम शिवरामपुर, आयर, चोलापुर के निवासी हैं। वह बचपन से ही दोनों आंखों से देख पाने में असमर्थ हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने मुन्ना लाल चौहान को सेंसरयुक्त छड़ी भेंट की। इस छड़ी की मदद से उन्हें आवागमन के दौरान रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहचानने में सहायता मिलेगी और दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनने में सहूलियत होगी।
इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उनके जीवन को आसान बनाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करना है।
