Oplus_131072

विजया दशमी पर दुर्गा देवी मंदिर सेवा समिति ने किया शस्त्र पूजन।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय दातागंज बदायूं

दातागंज बदायूं विजया दशमी के पावन पर्व पर दुर्गा देवी मंदिर समिति द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के शस्त्र धारक अपने अपने शस्त्र लेकर दुर्गा देवी मंदिर में पहुंचे मंदिर के महंत मुन्ना सिंह ने शस्त्रों का विधि विधान से सभी शस्त्रों का पूजन कराया।

Oplus_131072

अधर्म पर धर्म की विजय का पावन पर्व दशहरा आज बड़े धूम धाम से मनाया गया ।दुर्गा देवी के महंत मुन्ना सिंह ने कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्र की विद्या में भी सभी को पारंगत होना चाहिए।इस अवसर पर मंदिर परिसर में सभी शस्त्र धारको ने जय श्री राम के नारे लगाए जिससे मंदिर परिसर का वातावरण राम मय और भक्तिमय हो गया।

Oplus_131072

इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे राम भक्त सुशील गुप्ता,पिंटू सक्सेना, मुन्ना सिंह,देवेश तोमर ,असित गुप्ता,दिनेश गुप्ता,राजन सक्सेना,देवांश पांडेय,राकेश वर्मा,आदि लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *