
MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
बुढ़ाना। विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना के गांव सैनपुर बिराल में आयोजित वार्षिक एक दिवसीय रात्रि जागरण का मिशन-2027 के तहत विधानसभा चुनाव उम्मीदवार कुंवर शोएब ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कुंवर शोएब ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भाव बना रहना चाहिए। क्षेत्र की तरक्की के लिए सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का मिल-जुलकर रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत और भाईचारा हम सभी को जोड़कर रखते हैं। क्षेत्र में शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत करना ही उनकी सोच है

गांव सैनपुर बिराल में आयोजित इस रात्रि जागरण में लोगों की उपस्थिति और उत्साह के बीच सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रमुखता से सामने आया। कार्यक्रम ने आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
संदेश: नफरत नहीं, प्यार बांटें; दूरी नहीं, दिलों को जोड़ें। हिंदू-मुस्लिम एकता ही मजबूत समाज की पहचान है।
