
श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस शहीद जवानों को दी गई भाव भीनी श्रद्धांजलि।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं , श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ,कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस कर्मियों के अदम साहस समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए जनपद बदायूं की रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस भावुक और गरिमामय वातावरण में मनाया गया ।शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित इस मुख्य श्रद्धांजलि समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा सहित जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारी और जवानों ने अमर शहीदों को नमन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम की शुरुआत एस एस पी अंकित शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत शहीद स्मारक पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया गया। पुलिस गार्द ने शोक शास्त्र की मुद्रा अपनाई और विधिवत सलामी देकर 2 मिनट का मौन धारण किया ।

इस दौरान उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने साथियों के प्रीत गहरी कृतज्ञता व्यक्त की कार्यक्रम में एस एस पी द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को साल उड़ाकर सम्मानित किया गया ।और उन्हें हर परिस्थिति में विभाग की ओर से निरंतर सहयोग व संबल का भरोसा दिलाया गया। एस एस पी अंकिता शर्मा न कहा कि प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाने वाला पुलिस स्मृति दिवस हमें उन जांबाज जवानों की याद दिलाता हैं जिन्होंने समाज में शांति और सुरक्षा और कानून कायम रखने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण निछावर कर दिए उनका यह अप्रत्यम बलिदान भाभी पीढ़ियों और सेवारत जवानों को सदैव निष्ठा पूर्वक कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक, पुलिस अधीक्षक, सी ओ सिटी सुमित मिलिंद जादव ,सी ओ उझानी राहुल पांडेय,सी ओ दातागंज अशेष नाथ सिंह, सी ओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ,सी ओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव एवं प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
