
एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण
म्याऊं और अलापुर में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं परखीं, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के दिए निर्देश।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
म्याऊं। आगामी एमएलसी निर्वाचन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने म्याऊं और अलापुर स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम और एसएसपी ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
