
रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा
MD NEWS बहुआयामी समाचार
गोंडा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अभिषेक झा ने सख्त तेवर दिखाए हैं।
आज पुलिस लाइन में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए एसपी ने कहा कि चुनाव को पूरी ईमानदारी और सख्ती से कराया जाएगा।
उन्होंने अपराधियों और अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि – “यदि किसी ने चुनाव में गड़बड़ी करने, बूथ कैप्चरिंग या मतदाताओं को धमकाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई होगी कि जमानत तक नहीं मिलेगी।”
एसपी ने साफ कहा कि मतदान केंद्रों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी होगी, हर बूथ पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। कोई भी व्यक्ति अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे उसी वक्त जेल भेजा जाएगा।
शिक्षक मतदाताओं से भी एसपी ने अपील की है कि निडर होकर मतदान करें, सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी गोंडा पुलिस की है।
