खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया
जालौन। नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी गांव में निर्माणाधीन मकान में खोदे गए पिलर के गड्ढे में गिरने से एक वर्षीय बच्ची सोनाली की मौत हो गई। खेलते समय बच्ची अचानक गड्ढे में जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को बाहर निकालकर सीएचसी नदीगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट संदीप धुरिया
ज़िला जालौन

3 views
