रिपोर्टर कौशल थाना मनकापुर जिला गोंडा

MD NEWS बहुआयामी समाचार

गौरा/गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गौरा विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर हलचल तेज हो गई है। गौरा के ग्राम तेजपुर में सिंगार घाट के निकट स्थित विशाल मैदान में यह जनसभा प्रस्तावित है, जिसके लिए आज गौरा के लोकप्रिय विधायक श्री प्रभात वर्मा जी ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

विधायक जी ने अधिकारियों के साथ मंच की लोकेशन, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी व आम जनता के बैठने की व्यवस्था, यातायात रूट, पार्किंग स्थल, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और साउंड सिस्टम सहित सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा की।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसभा ऐतिहासिक होनी चाहिए और इसमें आने वाले हजारों क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग गोंडा, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नोट : अभी मुख्यमंत्री जी के आगमन की तारीख (डेट) फाइनल नहीं हुई है, जैसे ही शासन से डेट आएगी, MD NEWS के माध्यम से सबसे पहले आपको सूचना दी जाएगी।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *