
एशिया के सबसे बड़े सैनिक गांव – गहमर में ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, ४२७ मरीजों ने उठाया लाभ
ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल (वाराणसी) के सौजन्य से शनिवार, २४ अक्टूबर को गहमर स्थित डॉ. राजकुमार तिवारी (ज्योतिषाचार्य), तिवारी टोला के प्रांगण में बच्चों से वृद्धावस्था तक सभी वर्गों के लिए एक दिवसीय ‘निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर में गहमर क्षेत्र के गांवों से आए कुल ४२७ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श व आवश्यक जांच सुविधाएं ब्रेथ ईजी हॉस्पिटल के वरिष्ठ श्वांस, एलर्जी, टी.बी., स्लीप एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट – डा. एस. के. पाठक के नेतृत्व मे निःशुल्क प्रदान की गईं।
शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक सुनीता सिंह जी, ब्रेथ ईजी के निदेशक डॉ एस.के पाठक, डॉ. राजकुमार तिवारी (ज्योतिषाचार्य), जिला पंचायत सदस्य हृदय नारायण सिंह, सेना नृवित हेमंत कुमार उपाध्याय, समाज सेवी अखिलेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया I
इस शिविर में डॉ एस के पाठक के साथ-साथ डा. स्वप्निल पाठक (श्वांस, टी.बी., एलर्जी एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ), डॉ धीरेंद्र (जनरल फिजिशियन) ने भी अपनी सेवाएं दी I शिविर में मुख्य रूप से चेस्ट, टी.बी., दमा/श्वास रोग, एलर्जी, पेट रोग, जोड़ों के दर्द, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह (शुगर) तथा सामान्य व सर्जरी से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।
डॉ. राजकुमार तिवारी (ज्योतिषाचार्य) ने बताया कि – “शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।“ गहमर की विधायक ने बताया – डॉ एस के पाठक का हमारे गांव में अपनी टीम के साथ आना और निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ देना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात हैं” I
अंत में डॉ पाठक ने बताया ब्रेथ ईजी द्वारा समय समय पर जन जागरूकता चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया जाता हैं जिससे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो I शिविर में ब्रेथ ईज़ी फाउंडेशन के सदस्य अभिषेक केशरी, अश्वनी पाठक,राहुल चक्रवर्ती,विनय गुप्ता, सुनील उपाध्याय,अमित पाठक ने सहयोग प्रदान किया।
