
रिपीटर मनीष कुमार सूरतगंज बाराबंकी
एमडी न्यूज बहुआयामी समाचार
सूरतगंज बाराबंकी। बट्टा थाना व जिला नवादा बिहार निवासी राजू मांझी जो मजदूरी करने के लिए बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। शौच से घर लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के थाना व जिला नवादा गांव बट्टा क्षेत्र निवासी राजू मांझी करीब 20 दिन पहले मजदूरी करने के लिए बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र प्रसाद गोल्ड स्टोर पर आए थे। वह यहां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनकी छह वर्षीय बेटी गौरी शौच से वापस घर लौट रही थी।
इसी दौरान झंझरा-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर जयसिंहपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो रिक्शा (यूपी 41 सीटी 1774) ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची ऑटो की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
