
रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख
कानपुर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
कानपुर – आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च किया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना प्रभारियों की अगुवाई में पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त की। प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल व वाहनों से निगरानी की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
2 views
