
रिपोर्ट अनूप कुमार निषाद सहायक ब्यूरो चीफ
एम डी न्यूज बहुआयामी समाचार
कानपुर चौबेपुर पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस (पश्चिम जोन) की संयुक्त टीम
कानपुर कमिश्नरेट के थाना चौबेपुर पुलिस तथा स्वाट एवं सर्विलांस पश्चिम जोन की संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ग्रामीण व उपनगरीय इलाकों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर तार व कॉपर कॉइल चोरी कर बेचता था।
कुल बरामदगी
नकदी: ₹68,000 नकद
एल्युमीनियम तार: 164 किलोग्राम
कॉपर बाइंडिंग: 98 किलोग्राम
ट्रांसफार्मर उपकरण: 03 ट्रांसफार्मर कॉइल
वाहन: 01 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (वारदात में प्रयुक्त)
थाना चौबेपुर और सर्विलांस/स्वाट पश्चिम जोन की संयुक्त टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर गैरजनपदीय 7 शातिर ट्रांसफार्मर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में कॉपर, एल्युमीनियम तार, तीन ट्रांसफार्मर कॉइल, ₹68,000 नकद और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो-एन गाड़ी बरामद हुई है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य कबाड़ियों व खरीदारों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”
एस. एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), कमिश्नरेट कानपुर नगर
