दातागंज में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात, मनमोहक झांकियों ने मोहा ,मन

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूं। दातागंज नगर में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बारात में राधा-कृष्ण, भगवान शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन में रामलीला कमेटी के चेयरमैन मोंटी गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अंकित भैया, , नगर पालिका अध्यक्ष पति अनूप गुप्ता और प्रमोद गुप्ता सहित नगर के कई सम्मानित व्यक्ति प्रमुख रूप से मौजूद रहे।बारात के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन ने धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *