एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह, एवं रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक,01,11,2026, को थाना रामराज पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, ने पुलिस टीम के साथ रामराज चौकी भारतीय स्टेट बैंक पर चलाया चेकिंग अभियान अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामराज पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।

अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई।ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

