बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 01 नवंबर

मोहम्मदी, खीरी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहम्मदी पुलिस ने 1 नवंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


गिरफ्तार वारंटियों में शामिल हैं— सूरज, शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार उर्फ राजू, दीपू, रामकिशोर, विनोद, मनसुख, मुईन, शकील और नन्हे।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक पंकज त्रिपाठी, अखिलेश कुमार सिंह, गौरव सिंह, महेन्द्र सिंह यादव तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, शिवम राणा और प्रदीप कुमार।
मोहम्मदी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान को मजबूती मिली है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed