तेज बहादुर शर्मा गुड्डू
एम डी न्यूज।
रामनगर। थाना क्षेत्र के महादेवा में एक पैतालीस वर्षीय युवती का शव उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।आशंका है कि मुंह कुचल कर हत्या की गई है
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हर पहलू पर जांच कर रही है।
रामनगर थाना के महादेवा निवासी पैतालीस वर्षीय मंजू गौतम लोधौरा प्रथम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी औरअविवाहित थी। माता पिता बहुत पहले मर गए थे।अपने घर में वह अकेले रह रही थी। रविवार को करीब चार बजे उसकी छोटी बहन वंदना जो बिंदौरा परसपुर में ब्याही है वह मिलने आई थी । जैसे ही वह कमरे में गई तो फर्श पर पड़ा उसका शव देख चीख पड़ी। जमीन पर मैक्सी पहने पड़ी उसकी बहन का मुंह कुचला हुआ था और खून पड़ा था।चीख सुनकर आस पास के लोग भी गए और शव देख सन्न रह गए। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ गरिमा पंत व कोतवाल अरुण प्रताप सिंह मौके पर पंहुचे और जरूरी जांच पड़ताल के साथ मौजूद उसकी छोटी बहन से पूंछ तांछ की । जांच में पता यह भी लगा कि मुहल्ले का कोई भी उसके घर नहीं आता जाता था किंतु उसके सगे भाई व भाभी से उसका संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी कहा सुनी हुई थी। पुलिस को बताया यह भी गया कि मृतक का भाई अपराधी किस्म का है जिसपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।कोतवाल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।रामनगर। थाना क्षेत्र के महादेवा में एक पैतालीस वर्षीय युवती का शव उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।आशंका है कि मुंह कुचल कर हत्या की गई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हर पहलू पर जांच कर रही है।
रामनगर थाना के महादेवा निवासी पैतालीस वर्षीय मंजू गौतम लोधौरा प्रथम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी औरअविवाहित थी। माता पिता बहुत पहले मर गए थे।अपने घर में वह अकेले रह रही थी। रविवार को करीब चार बजे उसकी छोटी बहन वंदना जो बिंदौरा परसपुर में ब्याही है वह मिलने आई थी । जैसे ही वह कमरे में गई तो फर्श पर पड़ा उसका शव देख चीख पड़ी। जमीन पर मैक्सी पहने पड़ी उसकी बहन का मुंह कुचला हुआ था और खून पड़ा था।चीख सुनकर आस पास के लोग भी गए और शव देख सन्न रह गए। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ गरिमा पंत व कोतवाल अरुण प्रताप सिंह मौके पर पंहुचे और जरूरी जांच पड़ताल के साथ मौजूद उसकी छोटी बहन से पूंछ तांछ की । जांच में पता यह भी लगा कि मुहल्ले का कोई भी उसके घर नहीं आता जाता था किंतु उसके सगे भाई व भाभी से उसका संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी कहा सुनी हुई थी। पुलिस को बताया यह भी गया कि मृतक का भाई अपराधी किस्म का है जिसपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।कोतवाल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
