MD न्यूज़ बहुआयामी समाचार संवाददाता मुनेश कुमार सहसवान बदायूं।

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई गांव में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा पंचायत भवन के सामने हुआ। ई-रिक्शा में सवार सभी लोग कछला गंगा में स्नान करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए लोडर टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सभी लोग मुजरिया थाना क्षेत्र के हसुआ नगला गांव के निवासी हैं। घायलों में भुवनेश पुत्र रजिस्टर और संजीव पुत्र बलवीर भी शामिल हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लोडर टेंपो और उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया।

वहीं, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस को निजी वाहनों का सहारा लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। एक घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहसवान से बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed