एमडी न्यूज रिपोर्टर गोंडा- अजीत यादव के साथ बृजेश मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा(तेजपुर सिंगार घाट), गौरा। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने आज अपने गौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेजपुर स्थित सिंगार घाट में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान लगभग 520 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर दीपावली से पूर्व क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन विकास परियोजनाओं से गौरा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। गौरा विधायक  प्रभात कुमार वर्मा  ने मुख्यमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ  के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से गौरा विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। लगभग 520 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक  प्रभात कुमार वर्मा  ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व से पूर्व गौरा की जनता को विकास की इतनी बड़ी सौगात देने के लिए मैं अपने समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से मा० मुख्यमंत्री  का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गौरा को विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने का हमारा संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गोंडा के लोकप्रिय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’, विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय , विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री , विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी , विधायक अजय सिंह , जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed