
रिपोर्ट रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर MD NEWS बहुआयामी समाचार
आज संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर नें नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन देकर दिनांक 28 अक्टूबर को कार्यकारिणी बैठक में नगर आयुक्त महोदय के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाया गया था जिस पर संघर्ष समिति ने बैठक कर सर्व सम्मति से विरोध किया और इस संबंध में ज्ञापन देकर कहा कि ऐसे कृत्य से अधिकारियों कर्मचारियों में कार्य क्षमता कमजोर होती है, मनोबल गिरता है और नगर निगम की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। विकास कार्य भी बाधित होता है।अब भविष्य में किसी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध इस तरह कृत्य किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी करने को बाध्य होंगे।

अंत में नगर आयुक्त महोदय को कर्मचारी समस्याओं संबंधित ज्ञापन दिया गया और दीपावली के पहले समस्त कर्मचारियों को वेतन पेंशन की मांग की गई
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से रमाकांत मिश्रा हरिओम वाल्मीकि, जयपाल सिंह रमेश चंद शुक्ला धीरज गुप्ता कमरुद्दीन नीलू निगम, उस्मान अली शाह, रमेश भाई रामगोपाल चौधरी मुन्ना हजारिया मुकेश वाल्मीकि, राकेश परिहार प्रकाश भारती सोनू शर्मा इरशाद भाई सचिन राहुल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे…
