
रिपोर्ट सलीम जावेद वाराणसी सहायक ब्यूरो
md News बहुआयामी समाचार
वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध सुरैया को जिला पुलिस प्रशासन एवं समाज सेवा सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को सहयोग प्रदान करने तथा आयोजन को सफल बनाने में समाज सेवा सोसाइटी, वाराणसी महानगर एवं सिगरा शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए समाज सेवा सोसाइटी के मुख्यालय की ओर से वाराणसी महानगर राहुल केसरी को नेतृत्व व्यवस्था संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राहुल केसरी के नेतृत्व में सिगरा शाखा एवं महानगर के पदाधिकारी एवं सोसाइटी के सदस्यों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके प्रयासों से मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
समाज सेवा सोसाइटी के इस सराहनीय योगदान को देखते हुए दशाश्वमेध के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान pps ने अपने प्रांगण में सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सदस्यों के सेवाभाव, अनुशासन एवं सहयोग की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी प्रकार सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज सेवा सोसाइटी की ओर से pps अधिकारी दशाश्वमेध सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उनके विदाई समारोह का आयोजन कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा सोसाइटी सदैव सामाजिक सरोकारों, जनसहयोग, सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन की मदद तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। संस्था का उद्देश्य पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में अपना योगदान देना है।
सुरैया मेले के सफल आयोजन में समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया सम्मान संस्था के लिए गौरव का विषय रहा।
