बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 2 नवंबर

मोहम्मदी-खीरी। अपराध नियंत्रण एवं वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहम्मदी पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार किए गए लोगों में धर्मेंद्र निवासी जरिया, परशुराम उर्फ खंडसारी निवासी बिचपरी, शंकर चक्रवर्ती निवासी मियांपुर और सुदीप निवासी खाखिन शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाषचंद्र, महिला उपनिरीक्षक अंजना जायसवाल, कांस्टेबल बृजेश कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार एवं संतोष कुमार शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *