रिपोर्ट-दीपक कुमार

सुरीर (मथुरा)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान एवं ‘ऑपरेशन जागृति’ (फेज 0.6) के अंतर्गत मंगलवार को सुरीर थाना क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ, जहां मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।


थाना सुरीर की मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला उपनिरीक्षक (SI) दिव्या कुमारी, महिला कांस्टेबल (म0का0) टीना, म0का0 संगीता और म0का0 सिम्पल ने उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के तरीके सिखाए। टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान टीम द्वारा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से:

  • 1090 (महिला पावर लाइन)
  • 181 (महिला हेल्पलाइन)
  • 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा)
  • 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
  • 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)
  • 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
  • 102 व 108 (स्वास्थ्य एवं एम्बुलेंस सेवा) शामिल हैं।
    पुलिस टीम ने कहा कि यदि किसी भी महिला या छात्रा के साथ राह चलते छेड़खानी, मानसिक उत्पीड़न या साइबर फ्रॉड जैसी कोई घटना होती है, तो वे तत्काल इन नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाली महिला की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ, छात्राएं और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *