एमडी न्यूज मंडल महिला ब्यूरों कानपुर – शिवांगिनी अग्रवाल

    कानपुर नगर-   आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय, सत्यजीत गुप्ता द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदया, संबंधित एसीपी महोदय एवं थाना प्रभारी महोदय मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली, फीलखाना एवं मूलगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed