
एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव
श्रावस्ती (देवी पाटन मंडल) – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने बताया कि ये 20 साल से दीपावली पर्व के अवसर पर उपहार वितरण समारोह का आयोजन कर रहे है। दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने तथा समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर 20वाँ दीपावली उपहार वितरण समारोह दिनांक 6 नवम्बर को दिन मे 1 बजे अम्बेडकर ग्राम पंचायत हरिहरपुर, ब्लॉक गिलौला, जनपद श्रावस्ती में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली की खुशियाँ सभी के साथ साझा करना, समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देना तथा गंगा-जमुनी तहजीब की हमारी गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करना है।आप सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों से सादर आग्रह है कि इस पुनीत अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर समारोह की शोभा बढ़ाएँ और प्रेम, एकता एवं सद्भाव के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ। आइए, मिलकर ऐसा समाज बनाएँ जहाँ हर त्योहार सबका हो, हर खुशी साझा हो और इंसानियत सबसे बड़ा धर्म हो।
