रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार

कानपुर नगर कंपनी बाग हॉट बाजार में दुकान लगाने की जगह नहीं मिलने से मायूस एक मासूम बच्चा जब अपनी छोटी-सी परेशानी लेकर थानाधिकारी संजय शर्मा के पास पहुंचा और दुकान दिलाने की गुहार लगाई, तो संजय शर्मा ने भी बड़े ही प्यार और अपनत्व के साथ बच्चे की बात सुनी और उसे दुलारकर हौसला दिया। उस मासूम की आंखों में बस एक छोटा-सा सपना है,अपनी दुकान लगाने का और अपने परिवार के लिए कुछ करने का। चेहरे पर मायूसी जरूर थी, लेकिन दिल में अब भी उम्मीद बाकी है। कभी-कभी किसी की परेशानी का समाधान तुरंत नहीं हो पाता, लेकिन उसकी बात को प्यार से सुन लेना भी इंसानियत की बड़ी मिसाल होती है।उम्मीद है इस मासूम की मायूसी जल्द ही मुस्कान में बदलेगी और इसके छोटे-से सपने को भी नई उड़ान मिलेगी। सलाम है वर्दी के उस अपनत्व को, जो लोगों के दिलों में जगह बना लेता है।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *