रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार

कानपुर नगर में आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को समय करीब शाम 5:30 बजे (56 भोग चौराहे के पास) अर्पित पुत्र श्री गंगाधर (निवासी: रतनपुर कॉलोनी, थाना पनकी, कानपुर नगर) का मोबाइल कहीं गुम हो गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर श्याम नगर चौकी से जितेंद्र यादव जी और उनके पुलिस स्टाफ ने बिना समय गंवाए अथक प्रयास और तत्परता दिखाई। पुलिस टीम की मुस्तैदी के चलते काफी खोजबीन के बाद मोबाइल सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद मोबाइल जब सही सलामत अर्पित के हाथों में सौंपा गया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने श्याम नगर चौकी पुलिस और विशेष रूप से जितेंद्र यादव जी व उनकी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया है।
पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर जनता का खाकी के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *