
रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
कानपुर नगर केस्को की जांच से कंपनी के मंसूबों में पानी फिर गया।
केस्को द्वारा कराई गई टेस्टिंग में एक-दो नहीं पांच तरीके की केबिलों के सैंपल मानक विहीन पाए गए।
केस्को ने टेस्टिंग में आए खर्चे का बिल नगर निगम को टेस्टिंग में आए थमा दिया। सीएम ग्रिड के तहत घंटाघर से ग्रीन पार्क चौराहा तक बन रही 2.85 किलोमीटर लंबी रोड पर ओवरहेड केस्को के तारों को सीएम ग्रिड योजना के तहत अंडरग्राउंड किया जाना है। जिसमें विभिन्न साइज की आर्ड और एचटी केबिलों को रोड किनारे बनाए गए डक्ट में बिछाया जाना है। ये केबिलें गाजियाबाद की एक फर्म द्वारा सप्लाई की गई।
केस्को ने इन केबिलों के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए सीपीआरआई लैब को भेजे। लैब में पांच तरीके की केबिलों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
केस्को के फ्लैग एंड स्पेशल प्रोजेक्ट के अभियंता ने इसकी जानकारी नोडल विभाग नगर निगम को दी है। साथ ही टेस्टिंग लैब में जांच कराने पर खर्च हुए 7,78,000 की भरपाई किए जाने को कहा है
