
संवाददाता रामानंद सागर
एमडी न्यूज़
उत्तर प्रदेश बाराबंकी सीतापुर जनपद के चर्चित नीतेश मौर्या हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही 4 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो और एक थार गाड़ी के अलावा खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
क्या था पूरा मामला
बीते 29 अक्टूबर 2026 को थाना बड्डूपुर क्षेत्र के डफरपुर चौराहे के पास से नीतेश कुमार मौर्या (निवासी- सरैया महिपतपुर, थाना सदरपुर) को कुछ लोगों ने जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया था। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल और सिलेंडर सड़क किनारे ही छोड़ दिए थे। इसके बाद उसे पिसावां थाना क्षेत्र स्थित एक ट्यूबवेल के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
योजनाबद्ध तरीके से दिया गया था अंजाम
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लखनऊ से किराए पर गाड़ियां ली थीं। 29 अक्टूबर को योजना के तहत नीतेश को अगवा किया गया और पिसावां क्षेत्र में पन्नू फैमिली रेस्टोरेंट के पास ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद आरोपी अपने खून से सने कपड़े शाहजहांपुर के रौजा थाना क्षेत्र के पास फेंक कर फरार हो गए थे।
अब तक कुल 9 अभियुक्त गिरफ्तार
हाल ही में गिरफ्तार 5 अभियुक्त:
अनुराग वर्मा (निवासी- जियारी, महमूदाबाद)
आकाश चौहान (निवासी- भीरवनपुरवा, महमूदाबाद)
विकास राजपूत (निवासी- गडरियनपुरवा, महमूदाबाद)
शिवम यादव (निवासी- गडरियनपुरवा, महमूदाबाद)
अवनीश वर्मा (निवासी- दिवियापुर बिलौली, सदरपुर)
पूर्व में गिरफ्तार 4 अभियुक्त (31 अक्टूबर 2026 को भेजे गए थे जेल)
अंकित गुप्ता (निवासी- सरैया कादीपुर, रामपुर कलां)
दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा (निवासी- फरीदपुर, रामपुर मथुरा)
अमरेन्द्र वर्मा (निवासी- शेहारुखेड़ा, महमूदाबाद)
मनोज मौर्या (निवासी- सरैया महिपतसिंह, सदरपुर)
बड्डूपुर पुलिस, सर्विलांस और डिजिटल डेटा की संयुक्त टीम ने तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस सनसनीखेज हत्याकांड का सफल अनावरण किया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
